फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Diploma Engineer Protested

डिप्लोमा इंजीनियरों ने बाहों में काला फीता बांध जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Diploma Engineer Protested
अल्मोड़ा में काला फीता बांधकर विरोध जताते कनिष्ठ अभियंता । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कैबिनेट की बैठक में लिए गए कनिष्ठ अभियंता की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने के फैसले से नाराज जिले के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने बाहों में काला फीता बांधकर विरोध जताया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जिले में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, जल संस्थान, जल निगम समेत विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने शनिवार को बाहों में काला फीता बांध कर विरोध जताया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में हुई बैठकों में वक्ताओं ने कनिष्ठ अभियंता के डाउन ग्रेड पे वेतनमान पर वेतन विसंगति समिति द्वारा प्रस्तुत संस्तुति को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्यनजर पूर्ववर्ती राज्य सरकारों ने उत्तराखंड के डिप्लोमा इंजीनियरों को एक सम्मानजनक वेतनमान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन में बैठे नौकरशाहों ने इसकी गलत व्याख्या की गई। सरकार की छवि खराब करने के लिए इस राज्य के कर्मचारियों अभियंताओं को आंदोलन में धकेलने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

किसी राज्य के अभियंताओं की कार्य करने की क्षमता के साथ दूसरे राज्य की अभियंताओं की तुलना नहीं की जा सकती है। यहां केदारनाथ जैसी दैवी आपदाओं, अन्य आपदाओं में इस राज्य के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अपना सर्वोपरि योगदान दिया है, डिप्लोमा इंजीनियर शासन के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। तय हुआ कि जिला कार्यकारिणी डीएम के माध्यम से सात से 14 अगस्त तक मुख्यमंत्री को ज्ञापन देगी। महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल ने कहा कि उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार यदि हड़ताल कार्यक्रम की घोषणा की जाती है तो बिना किसी पूर्व सूचना के आठ अगस्त से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed