{"_id":"6876a5042509d677990772aa","slug":"dikars-were-worshipped-in-every-house-today-harela-will-be-worshipped-almora-news-c-232-1-shld1002-130950-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: घर-घर में हुआ डिकारों का पूजन, आज हरेला किया जाएगा सिरोधारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: घर-घर में हुआ डिकारों का पूजन, आज हरेला किया जाएगा सिरोधारण
Wed, 16 Jul 2025 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हरेले की गुड़ाई करती महिला। संवाद
अल्मोड़ा। सावन माह में होने वाला कुमाऊं का प्रसिद्ध हरेला पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन घर- घर में सिर पर हरेला रखकर उन्हें आशीष दी जाएगी। मंगलवार को डिकारों (शिव पार्वती परिवार) का पूजन किया गया। साथ ही हरेले की गुड़ाई की गई।
कुमाऊं में हरेला पर्व सावन माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। त्योहार से 10-11 दिन पहले सभी घरों में धान, गेहूं, मक्का, जौ, सरसों पांच अथवा सात प्रकार के अनाज को मिलाकर पत्तों से बनी छोटी-छोटी टोकरियों में हरेला बोया गया था। हरेले में रोज पानी छिड़का गया। हरेले को घर के भीतर प्रकाश रहित जगह पर रखा जाता है। इस कारण इसका रंग पीला हो जाता है जिसे शुभ माना जाता है।
मंगलवार की देर शाम हरेले की गुड़ाई की गई। साथ ही डिकारों का पूजन किया। बुधवार को लाग हर्याल, लाग बग्वाल, जी रया जागि रया, यो दिन बार भेटने रया...आशीष के साथ हरेला सिरोधारण किया जाएगा। संवाद