{"_id":"597b72ac4f1c1ba1438b45c4","slug":"digital-literate-to-one-family-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल साक्षर करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल साक्षर करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक लेती बैठक डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम रंजना की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक हुई। डीएम ने 10 अगस्त तक परिवार रजिस्टरों के डिजिटलाइजेशन के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत समिति का गठन किया गया है। इसमें हर परिवार के एक सदस्य को डिजिटल साक्षर किया जाना अनिवार्य है।
समिति के सचिव मनीष कुमार ने परियोजना के संबंध में बताया कि कोई भी नागरिक अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर से संपर्क कर इस योजना का लाभ ले सकता है। उन्होंने तहसील एवं थाना स्तर पर इंटरनेट/स्वान कनेक्टिविटी की स्थिति की समीक्षा करते हुए बताया कि तहसील कांडा और काफलीगैर की कनेक्टिविटी स्वान से है। कपकोट, गरुड़ और बागेश्वर तहसील ब्रॉडबैंड से जुडे़े हैं। दुगनाकुरी तहसील में कोई कनेक्टिविटी नहीं हैं। डीएम ने आधार कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम अधिकारी को दूरस्थ क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के आधार कार्ड नजदीकी क्षेत्र जहां इंटरनेट की सुविधा हो, ऐसे क्षेत्रों में शिविर लगाने को कहा।
बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गणेश दत्त भट्ट, एसडीएम श्याम सिंह राणा, आरएस बिष्ट, रिंकू बिष्ट, सुंदर सिंह, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, आकाश सारस्वत सारस्वत, तहसीलदार पीएस बिष्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पीयूषांक गुप्ता आदि थे।