फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dhruv of Almora created history by winning a medal in Nigeria

Almora News: अल्मोड़ा के ध्रुव ने नाइजीरिया में पदक जीतकर रचा इतिहास

Tue, 02 Sep 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dhruv of Almora created history by winning a medal in Nigeria
लागोस (नाइजीरिया) में पदक के साथ मौजूद ध्रुव रावत। स्रोत- स्वयं
अल्मोड़ा। लागोस (नाइजीरिया) में आयोजित लागोस इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट क्लासिक 2025 में अल्मोड़ा के ध्रुव रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने मिश्रित युगल में रजत और युगल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में ध्रुव रावत और मनीषा की जोड़ी को इंडोनेशिया के बीमों प्रस्तियो और अर्ल्या नबीला की जोड़ी से 15-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसमें उन्होंने रजत पदक जीता। सेमीफाइनल में ध्रुव और मनीषा की जोड़ी ने यूएई के देव अय्यपन और नूरानी रातु की जोड़ी को 21-18, 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन

पुरुष युगल वर्ग में ध्रुव और सूरज गौला की जोड़ी सेमीफाइनल मुकाबले में यूएई के पीएस रविकृष्णा और सोमी रोमधनी से 17-21, 19-21 के अंतर से पराजित हुई। उन्हें इस मुकाबले में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। ध्रुव की इस उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक, उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ सचिव बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ चेयरमैन राम अवतार, अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed