फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dharana For Road Construction

सड़क पर डामरीकरण के लिए मजकोट में धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dharana For Road Construction
मजकोट में धरने में बैठे ग्रामीण - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। मजकोट-कुंझाली-बिनातोली मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग के लिए ग्रामीणों ने रविवार को भी मजकोट गांव में बेमियादी धरना, प्रदर्शन जारी है। आंदोलित ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य शुरू होने तक आंदोलन का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन

गोमती घाटी के मजकोट में कई दिन से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन ने आंदोलित ग्रामीणों की जायज मांग को पूरा नहीं किया। इससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

गोमती घाटी विकास समिति के इंद्र सिंह रावत, पूर्व कैप्टन आनंद पुरी का कहना है कि शासन-प्रशासन आखिरकार अब कब जागेगा। दीनदयाल पुरी, पदम गिरी, आत्मा पुरी, पवन गिरी, लछिमा देवी, पदम सिंह भंडारी, मुन्नी देवी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारी, जोलस्वाड़ गांव के लोगों ने कहा, रोड नहीं तो वोट नहीं
अल्मोड़ा। ग्राम सभा धारी के जोलस्वाड़ गांव में चार साल बाद भी सड़क की मांग पूरी नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट न देने का निर्णय लिया है।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क की मांग के लिए वह कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजने के बावजूद सड़क की मांग पूरी नहीं की गई।

इस कारण गांव में रहने वाली 300 की आबादी अभाव में जी रही है। इसलिए ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लिया है। इनमें ग्राम प्रधान हरीश जोशी, कैलाश चंद्र, प्रकाश चंद्र, जगदीश चंद्र, अंबा दत्त, आनंद बल्लभ, नवीन चंद्र, पुष्पा देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed