फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Devotees visited the Devi temples in the first Navratri

कोरोना के बीच देवी मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees visited the Devi temples in the first Navratri
अल्मोड़ा। भगवती मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो गए हैं। कोरोना महामारी के बीच नवरात्र के पहले दिन नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा कर माता को चुनरी चढ़ाई। वहीं नगर के दस स्थानों में बने दुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

कोविड के चलते सभी मंदिरों में सामाजिक दूरी बनाने के लिए एक साथ अधिक लोगों को दर्शन की अनुमति नहीं दी गई। दुर्गा पंडालों में भी रात्रि जागरण की अनुमति नहीं दी गई है। अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर के अलावा चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर, रघुनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर अल्मोड़ा में सुबह से भी भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

तड़के से ही मंदिरों में शंख घड़ियाल बजने लगे थे। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी भी भेंट की। इधर शहर में लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, धारानौला, राजपुरा, चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, अफसर कालोनी, खत्याड़ी, ढूंगाधारा में दुर्गा महोत्सव शुरू हो गए हैं। शहर के चौघानपाटा स्थित कैप्टन सतीश चंद्र जोशी पार्क में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते कलश यात्रा में दस महिलाएं ही शामिल हुईं। आचार्य राजेश जोशी ने विधि विधान से मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा की। दुर्गा पंडाल में श्री गणेश पूजन कर कलश स्थापना की गई। पंडाल में प्रतिदिन शाम के समय में 5:30 से 6:30 बजे तक आरती होगी। दुर्गा महोत्सव समिति ने भक्तों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया है।

समिति द्वारा पंडाल में हैंड सैनिटाइजर के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाई गई है। यहां समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी, राकेश जोशी, परितोष जोशी, बालम सिंह वाणी, भैरभ गोस्वामी, विकास, आनंद सिंह, प्रेम सिंह, नरेश बिष्ट आदि मौजूद थे। नवरात्र के पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed