{"_id":"68dc1cda0d4b1011b90fe647","slug":"devotees-flock-to-temples-to-offer-prayers-on-ashtami-almora-news-c-231-1-shld1005-118937-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अष्टमी पर मंदिरों में पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अष्टमी पर मंदिरों में पूजा अर्चना को उमड़े श्रद्धालु
Tue, 30 Sep 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी के दिन देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से दोपहर तक भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
नगर के चंडिका मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन किए। मां चंडिका को पूरी और चने का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया।
मंदिर कमेटी के भुवन कांडपाल, पंकज पांडेय आदि ने बताया कि हर साल आश्विन और चैत्र नवरात्र पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मां उल्का मंदिर, बागनाथ मंदिर परिसर में स्थित कालिका मंदिर, जजी परिसर के कालिका मंदिर, आरे के भगवती मंदिर, गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर, कपकोट के भगवती मंदिर, छानी के कालिका मंदिर, कांडा के कालिका मंदिर समेत ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। दोपहर बाद तक मंदिरों में रौनक बनी रही।