{"_id":"690b83c58d0ae4504d00dbe0","slug":"development-work-started-at-jageshwar-artola-junction-under-the-master-plan-almora-news-c-8-1-hld1019-665572-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर- आरतोला जंक्शन में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर- आरतोला जंक्शन में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य शुरू
Wed, 05 Nov 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम के आरतोला क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य एक बार फिर शुरू कर दिए गए हैं। मंगलवार को पीआईयू (लोक निर्माण विभाग) के एई हेमंत पाठक और योगेश जोशी ने औपचारिक रूप से कार्य का शुभारंभ किया।
तीन करोड़ रुपये की लागत से आरतोला जंक्शन का सौंदर्यीकरण, तिराहे का पुनर्निर्माण, फुटपाथ निर्माण, फीचर वॉल और भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही डंडेश्वर मंदिर और कुबेर मंदिर समूह के सुधार कार्य की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
एई योगेश जोशी ने बताया कि डंडेश्वर मंदिर में सिविल कार्य स्टेट कल्चर डिपार्टमेंट की अनुमति से शुरू हुआ था लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने फिलहाल रोक लगा दी है। कुबेर मंदिर की लाइट्स टेस्टिंग पूरी होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।