{"_id":"67096ca7aba815b864089b81","slug":"development-villages-great-men-born-almora-almora-news-c-232-1-ksp1005-118636-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में जन्मे महापुरुषों के गांवों का होगा समग्र विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में जन्मे महापुरुषों के गांवों का होगा समग्र विकास
Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जिले में पैदा हुए महापुरुषों के गांवों का समग्र विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी सीएम चौहान समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को इस बारे में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही राजमार्गों के आसपास स्थित गांवों में उन्होंने सेब तथा कीवी के उत्पादन बढ़ाने के लिए इनके पेड़ बड़ी तादाद में लगाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिले में जन्मे महापुरुष गोविंद बल्लभ पंत, कवि सुमित्रानंदन पंत, सोबन सिंह जीना आदि के गांवों का भ्रमण कर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लें और उनके समग्र विकास के लिए काम करें। उन्होंने इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास करने को कहा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कीवी और सेब के उत्पादन को बढ़ावा देने की असीम संभावनाए हैं। इसके लिए कृषि तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने को निर्देशित किया गया है।