फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Development Authority's stance on construction without permission

अनुमति के बिना निर्माण पर विकास प्राधिकरण का डंडा

Mon, 22 Jan 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 22 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Development Authority's stance on construction without permission
house - फोटो : demo pic

अनुमति के बिना निर्माण करने वालों पर जिला विकास प्राधिकरण का डंडा बजने लगा है। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव एडीएम कैलाश सिंह टोलिया के नेतृत्व में गई प्रशासन की टीम ने सोमवार को राजपुरा और धारानौला और आफीसर्स कालोनी में दो भवनों का अवैध निर्माण कार्य रोक कर निर्माण सामग्री जब्त कर ली। इस दौरान सड़क पर कूड़ा फेंकने और निर्माण सामग्री फेंकने वाले दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। 

विज्ञापन


 सोमवार शाम को जिला प्रशासन की टीम ने राजपुरा, धारानौला और आफीसर्स कालोनी में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने राजपुरा मेें पवार बाजार के पास जिला विकास प्राधिकरण से अनुमति के बगैर नक्शा पास कराए भवन निर्माण करने पर मनोज पवार का निर्माणाधीन कार्य रोक दिया। इस दौरान प्रशासन ने निर्माण सामग्री भी जब्त कर ली।
विज्ञापन


जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बीते दिनों अपनी भूमि में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठने वाले सेवानिवृत्त कलक्ट्रेट कर्मी बची सिंह अधिकारी के खिलाफ भी अनुमति के बिना निर्माण करने पर कार्रवाई की। तहसीलदार के मुताबिक टीम ने धारानौला में चीनाखान के पास भी जिला विकास प्राधिकरण की अनुमति लिए बगैर भवन निर्माण करने पर बचे सिंह अधिकारी का निर्माण कार्य रोकते हुए निर्माण सामग्री जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने इस दौरान राजपुरा में सफाई अभियान का कार्य भी देखा और डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी करने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस मौके पर उन्होंने राजपुरा क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जिसके बाद राजपुरावासियों ने रविवार को सफाई अभियान चलाने की बात कही।  बाद में टीम ने आफीसर्स कालोनी का भी निरीक्षण किया।


टीम ने राजपुरा और आफीसर्स कालोनी में कूड़ा फेंकने और निर्माण सामग्री सड़क पर फैलाने पर दो लोगों का चालान करते हुए साढ़े चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। टीम में तहसीलदार खुशबू पांडे के अलावा, पालिका और राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिस कर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed