{"_id":"5c743146bdec224bff242c4e","slug":"development-authority-s-black-law-is-over","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास प्राधिकरण का काला कानून खत्म हो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण का काला कानून खत्म हो
Mon, 25 Feb 2019 11:47 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा में निकले जुलूस में शामिल लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों और आम जनता ने जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ नगर में जोरदार जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई आमसभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से आम लोगों के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है। साथ ही रोजगार के लिए होटल, दुकानें आदि का निर्माण करने वाले लोगों को भी भवनों के मानचित्र पास करवाने में प्राधिकरण के दफ्तर के चक्कर लगाने के साथ ही भारी शुल्क अदा करना पड़ रहा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित सभी वक्ताओं ने प्राधिकरण को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा नगर और जिले के अन्य इलाकों से पहुंचे लोग चौघानपाटा में एकत्र हुए। चौघानपाटा से नारेबाजी करते हुए जुलूस शुरू हुआ जो मालरोड और लाला बाजार, चौक बाजार, पल्टन बाजार होकर वापस चौघानपाटा पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग प्राधिकरण हटाने की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां लिए थे। साथ ही ढोल-नगाड़ों के साथ नारेबाजी की। इससे पहले चौघानपाटा में हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्राधिकरण को काला कानून बताते हुए तुरंत निरस्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण लागू होने के बाद से लोगों के लिए घर बनाना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को घर बनाने के लिए मानचित्र पास करने की जरूरत नहीं होती थी लेकिन आज उन पर भी यह कानून थोप दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाकर सरकार ने नगर निकायों को भी कमजोर करने का काम किया है। बाद में एसडीएम राहुल साह के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया। सभा को संबोधित करने वालों और जुलूस प्रदर्शन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पालिकाध्यक्ष और सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, अल्मोड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडववाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उलोवा नेता राजीव लोचन साह, पूरन चंद्र तिवारी, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष दीपक टम्टा, सुरेंद्र टम्टा, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, किरन साह, राजीव कर्नाटक, गिरीश धवन, सभासद सचिन आर्या, बागेश्वर से पहुंचे रमेश पांडे कृषक, राधा नेगी, दीप लाल साह, जमन सिंह बिष्ट, हाजी नूर करम, मदन डांगी समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।