{"_id":"57812e3f4f1c1be6567fbf71","slug":"devdar-tree-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने मानिला में देवदार के पेड़ काट डाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने मानिला में देवदार के पेड़ काट डाले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
काटा गया देवदार का पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तस्करों ने मानिला के जंगल में सड़क के किनारे ही देवदार के तीन पेड़ काट डाले। देवदार के पेड़ों के लिए प्रसिद्ध इस जंगल में आए दिन देवदार के पेड़ गिराए जाते हैं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौन हैं। लोगों ने वन विभाग पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
तस्करों ने शुक्रवार रात मानिला मंदिर के निकट के जंगल में तीन पेड़ काट डाले। लोगों ने शनिवार की सुबह पेड़ काटने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कार्रवाई तो दूर शाम तक वन विभाग के अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचे। जबकि जिस स्थान पर पेड़ काटे गए हैं, यह जगह मोटर मार्ग से लगा हुआ है। कुछ समय पहले तक तस्कर दूर जंगलों में पेड़ काटते थे, लेकिन अब उनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रोड के किनारे भी पेड़ गिराने लगे हैं। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि पूरे इलाके में पिछले छह माह में ही कम से 200 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन के अधिकारियों ने किसी तस्कर को नहीं पकड़ा। लोगों का आरोप है कि तस्करों के ऊपर तक कनेक्शन हैं जिससे वन विभाग और प्रशासन के अधिकारी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ग्राम प्रधान महिपाल असवाल, दिनेश नैनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर डिकारी आदि ने पेड़ काटने वाले तस्करों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि अगर तस्करों को नहीं रोका गया तो मानिला के जंगल में देवदार के पेड़ नहीं बचेंगे। इधर वन रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि पेड़ काटने की शिकायत मिलने के बाद वन कर्मियों की टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन