{"_id":"6984db52b6c1f6b36f0b0991","slug":"despite-the-allocation-of-funds-the-cowshed-was-not-built-and-the-angry-councilor-met-the-dm-almora-news-c-232-1-shld1002-139497-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धन आवंटन होने के बाद भी नहीं बनी गोशाला, नाराज पार्षद डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धन आवंटन होने के बाद भी नहीं बनी गोशाला, नाराज पार्षद डीएम से मिले
Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार से धन आवंटित होने, गोशाला निर्माण की अनुमति मिलने के बाद भी गोशाला का काम शुरू नहीं होने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई है। पार्षद इस मामले में डीएम से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुछ माह पूर्व गोशाला निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जिससे भैंसवाडा में गोशाला का निर्माण होना था।
प्रदेश सरकार के धन आवंटन के बाद गोशाला निर्माण के टेंडर भी हो गए लेकिन कई महीनों के बाद भी पशुपालन विभाग ने भैंसवाडा स्थित गोशाला निर्माण के लिए विभागीय जमीन पर पेड़ों को काटने के लिए एनओसी नहीं दी जिससे टेंडर होने के बावजूद गोशाला का निर्माण नहीं हो पाया। पशुपालन विभाग की लचर कार्यप्रणाली से गोशाला का काम लटका हुआ है। पार्षदों ने गोशाला का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। जिलाधिकारी से मिलने वालों में पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी, ग्राम प्रधान विनोद जोशी, डॉ. जे सी दुर्गापाल, आशीष वर्मा, कृष्ण बहादुर सिंह, दीप जोशी, अनूप साह आदि मौजूद रहे।