फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Despite being under investigation, Sony again became CEO of Almora

जांच के दायरे में होने के बावजूद सोनी फिर बने अल्मोड़ा के सीईओ 

Wed, 17 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Wed, 17 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन

 एक तरफ प्रदेश सरकार ने आर्य कन्या इंटर कालेज में हुई 10 प्रवक्ताओं की नियुक्तियों में कथित अनियमितता की जांच के आदेश दिए हैं।  दूसरी तरफ सरकार ने मंगलवार को जगमोहन सोनी को दोबारा अल्मोड़ा का मुख्य शिक्षाधिकारी बना दिया है, जबकि कथित विवादास्पद नियुक्तियों के इस मामले में कहीं न कहीं जगमोहन सोनी भी जांच के घेरे में हैं और उक्त प्रकरण की जांच अभी जारी है। इससे भाजपा सरकार का पारदर्शी शासन देने के दावा भी हवाई साबित हुआ है। 

विज्ञापन


 मालूम हो कि कांग्रेस शासन काल में करीब आठ माह पहले आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में प्रवक्ताओं के 10 पदों की नियुक्ति में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद हाल ही में भाजपा सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। शासन के आदेश पर बीते दिनों जिलाधिकारी सविन बंसल इस प्रकरण की जांच करके शासन को रिपोर्ट भेज चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी की रिपोर्ट में नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं बरते जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट शासन के पास पहुंचने के बाद तीन दिन पहले इस प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है। तीन दिन पहले अपर शिक्षा निदेशक सुषमा सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ अल्मोड़ा आकर संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प तथ्य यह है कि यह नियुक्तियां पूर्व में प्रभारी सीईओ रहे जगमोहन सोनी के कार्यकाल में हुई हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो इस प्रकरण के निपटने तक जगमोहन सोनी भी कहीं न कहीं जांच के घेरे में हैं। जांच निपटने से पहले सोनी को दोबारा अल्मोड़ा का सीईओ बनाने पर सवाल उठ रहे हैं। यह माना जा रहा है कि इस निर्णय से आर्य कन्या इंटर कालेज के नियुक्ति प्रकरण की जांच भी प्रभावित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed