{"_id":"59c8e3c74f1c1b9a688b67a2","slug":"described-by-the-street-drama-the-drug-makes-life-worse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक से समझाया, नशा करता है जिंदगी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से समझाया, नशा करता है जिंदगी खराब
almora
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक पेश करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं के कदमों को रोकने और उन्हें सही राह में लाने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को एसएसजे परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। नाटक के जरिए यह दर्शाने की कोशिश की गई कि किस तरह नशे की चपेट में आकर युवा अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और अपने परिवार और समाज को भी खोखला बना रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों द्वारा तैयार नाटक में एक ऐसे परिवार को दिखाया गया है जहां परिवार का मुखिया नशे का आदी है और इस लत के कारण उसका स्वास्थ्य दिन पर दिन खराब होने लगता है। नशे के चलते उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगती है। पिता को देखकर उसका बेटा भी इस बुरी लत में फंस जाता है और नशे का आदी हो जाता है। इधर नशेड़ी पुत्र के पिता का शराब के कारण देहावसान हो जाता है। इधर नशे के लिए पैसा नहीं होने पर उसका लड़का अपने दोस्तों के साथ चोरी में लिप्त हो जाता है और एक दिन उसे पुलिस पकड़ कर ले जाती है। बीच परिसर में हुए इस नाटक को देखने छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जमा रही। इस मौके पर पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे से बचने का संकल्प भी दिलाया। पुलिस उपाधीक्षक केएस टोलिया की मौजूदगी में हुए नाटक में पुलिस के रवींद्र बचकोटी, राजेश आर्या, रेनू अधिकारी, राजेश्वरी कुटियाल, नारायण सिंह, विनोद मोर्य, ललित मोहन, देवेंद्र, जानकी वर्मा और पायल आदि शामिल थे। इस अवसर पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसआई संतोष देवरानी, प्रकाश नगरकोटी और परिसर के अध्यापक भी मौजूद थेे।
विज्ञापन