{"_id":"592970104f1c1b7e4e53701d","slug":"department-of-promotion-of-tobacco-effects","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार करे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू के दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार करे विभाग
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Sat, 27 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर में प्रत्येक वार्डों में नामित अधिकारियों को स्कूली बच्चों के साथ अपने वार्डों में तंबाकू के खिलाफ और सफाई के प्रति जागरूक करने को भी कहा है।सफाई निरीक्षक को गंदगी फैलाने वालों का चालान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को फ्लेक्सी, पोस्टर और पंफलेट आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के साथ ही जागरूकता फैलाने को कहा। उन्होंने बताया कि 31 मई को विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर स्कूलों मेें रैली निकाली जाएगी जिसके लिए शिक्षा विभाग को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा. सविता ह्यांकी ने बताया कि इस साल जिले में 20 स्कूलों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को जिला तंबाकू सेल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे, एसडीएम विवेक राय, जिला विकास अधिकारी मो. असलम, सीओ आरएस टोलिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, महाप्रबंधक उद्योग कविता भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन