{"_id":"57e41af34f1c1bf840a82a92","slug":"dense-forests-and-rugged-military-sweating","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने और बीहड़ जंगलों में पसीना बहा रहे सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने और बीहड़ जंगलों में पसीना बहा रहे सैनिक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
राक क्लाइंबिंग करते सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त युद्धाभ्यास के तहत भारत और अमेरिकी सैनिक आतंकवाद के खात्मे को लेकर घने और बीहड़ जंगलों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। चौबटिया क्षेत्र से लगे इन जंगलों में सचमुच के युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं ने पहले घरों के अंदर छिपे आतंकवादियों और विद्रोहियों की टोह ली और पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाकर ऑपरेशन चलाया। दुश्मनों के ठिकानों
विज्ञापन
को नष्ट करने के तौर तरीके सीखे। दुश्मनों को घेरने के लिए दोनों तरफ की सेनाओं ने जमीनी स्तर पर तमाम गतिविधियों का अंजाम देकर काफी पसीना भी बहाया। आतंकवाद में इस्तेमाल होने वाले आईईडी सहित तमाम आधुनिकह थियारों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से झूला देवी गेट से चौबटिया की तरफ सेना की इजाजत के बगैर परिंदा भी पर नहीं मार सकता।
विज्ञापन
फोटो: 22 आरकेटी 05पी: रॉक क्लाइंबिग का अभ्यास करते भारतीय और अमेरिकी सैनिक, 06पी: आतंकवादियों के खिलाफ मोर्चा संभालते सैनिक।