फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demonstration of students for spokespersons

प्रवक्ताओं के लिए छात्रों का प्रदर्शन 

Wed, 04 Oct 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 04 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of students for spokespersons
तहसील में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

 राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों में नियुक्ति के साथ ही पूर्व में स्वीकृत एमए की कक्षाएं शीघ्र शुरू कराने आदि मांगों को लेकर छात्रों ने तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। 

विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में बीए में अंग्रेजी और समाज शास्त्र आदि के प्रवक्ता न होने और एमए में हिंदी विषय की स्वीकृति के दो साल बाद भी प्रवक्ता की तैनाती न होने से आक्रोशित छात्रों ने नारेबाजी के साथ तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया। बाद में जिलाधिकारी को संबाधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान को सौंपा गया। छात्रों ने उक्त मांगों पर कार्रवाई के साथ ही बीकॉम और बीएससी की स्वीकृति प्रदान करने, एमए में अंग्रेजी,भूगोल आदि विषय खोलने की मांग भी की है। 
विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि पूर्व में हुए लिखित समझौते के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। सेमेस्टर प्रणाली तो लागू कर दी गई, परंतु प्रवक्ताओं की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं कई किलोमीटर की दूरी तय कर कालेज में आते हैं, परंतु पढ़ाई न होने से निराश लौट जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में छात्र संघ अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोकुल कांडपाल, राजेंद्र कांडपाल, गोपाल जोशी, नवीन, संजू, कल्पना, दीपा, ममता, संजय, पूजा, लता, गायत्री आदि शामिल थे। इधर धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोपाल मासीवाल और युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष दीपक नेगी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed