फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand. raised. personnel. nearest. block. during votes.

Almora News: मतगणना में कार्मिकों की ड्यूटी नजदीकी ब्लाॅक में लगाने की उठाई मांग

Tue, 22 Jul 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand. raised. personnel. nearest. block. during votes.
अल्मोड़ा। शिक्षक संगठनों ने मतगणना कार्य के लिए कार्मिकों की ड्यूटी निकटतम विकासखंड में लगाने की मांग की। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन, राजकीय शिक्षक संगठन और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला पदाधिकारियों का शिष्टमंडल मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम आलोक कुमार पांडेय से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के बाद मतगणना का कार्य होना है। मतगणना के लिए कर्मचारियों को निकटतम विकासखंड में मतगणना के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए। संज्ञान में आया है कि कार्मिकों को निकटतम विकासखंड के स्थान पर दूरस्थ विकासखंड में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने कार्मिकों की मतगणना कार्य में ड्यूटी निकटतम विकासखंड में लगाने की मांग की। जिला निर्वाचन अधिकारी पांडेय ने ज्ञापन को निर्वाचन आयोग को भेजने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपाल चिलवाल, सचिव राजू मेहरा, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव जगदीश भंडारी, सुशील बाराकोटी, दीपशिखा मेलकन्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed