फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand of Bank Loan

ऋण लेने को डेढ़ गुनी भू-संपत्ति बंधक रखवाना अनुचित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand of Bank Loan
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते उक्रांद पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एकीकृत कृषि सहकारी परियोजना के तहत तीन से पांच दुधारू पशु खरीदने का लोन लेने के लिए सहकारी बैंक डेढ़ गुनी भूसंपत्ति बंधक रखवा रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने इस शर्त में छूट देने की मांग की है। इसके लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इसमें कहा गया है कि इस योजना के तहत डेरी विकास विभाग के माध्यम से भेजे गए आवेदनों में केवल गारंटर देने का प्रावधान है, लेकिन बैंक किसानों से डेढ़ गुना अधिक भूसंपत्ति बंधक करवा रहे हैं। ऐसे प्रावधानों के चलते कम भूमि वाले किसान योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे और पात्र गरीबों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। वहीं डेरी विकास से पशुओं के चारे-दाने को बनवाई जा रही साख सीमा में अदेय प्रमाणपत्र सहित कई औपचारिकताएं औचित्यहीन हैं। उक्रांद ने योजना के नियमों के सरलीकरण की मांग उठाई है, ताकि जरूरतमंद किसानों को लाभ मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में उक्रांद के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, महेश पंत, मुमताज कश्मीरी, उदय मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed