फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For Road in Matela manihar

आजादी के 70 साल बाद भी मटेला मनेहार के ग्रामीणों को सड़क का सुख नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand For Road in Matela manihar
सड़क के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मटेला मनिहार के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आजादी के 70 साल बाद भी ताड़ीखेत विकासखंड का सुदूरवर्ती मटेला मनिहार के ग्रामीणों को सड़क की सुविधा नसीब नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सड़क के अभाव में ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीण बताते हैं कि 2001 में गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी।
वर्ष 2004 में राशि स्वीकृत हुई लेकिन वन विभाग का मसला आड़े आ गया। बताया जा रहा है कि भूमि के एवज में वन विभाग को पौधरोपण के लिए 150 नाली भूमि देेनी है, जो कि गांव में एक साथ उपलब्ध नहीं है।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि मटेला मनिहार के ग्रामीण सड़क के अभाव में आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। गांव से बीमार और गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में सड़क और 2004 में धन स्वीकृत हुआ लेकिन तब से मामला ठंडे बस्ते में है। ग्रामीण यहां जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीएम गौरव पांडे से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 150 नाली गांव में एक साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि या तो अलग अलग स्थान वाली भूमि को स्वीकृत किया जाय, या फिर इस औपचारिकता को खत्म कर स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाय।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क नहीं बनी तो आंदोलन होगा। वहां बीडीसी सदस्य विपिन चंद्र, हेम चंद्र, लीला राम, केशव राम, जगत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed