फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for road improvement

अल्मोड़ा-खूंट मार्ग के सुधारीकरण की मांग

Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Sat, 01 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। खत्याड़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अल्मोड़ा-खूंट मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा-खूंट मार्ग की हालत बेहद खराब है। सड़क आए दिन दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। उन्होंने सड़क मार्ग का जल्द सुधारीकरण करने की मांग की है। 

विज्ञापन


  ग्रामीणों का कहना है कि मोटर मार्ग की खराब हालत के कारण फड़का, सिमकुड़ी, तलाड़, सैनार, पहल, खत्याड़ी गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि 20-25 साल पहले मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था।
विज्ञापन


तब से आज तक इस सड़क मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो सका है। क्षेत्र पंचायत सदस्य खत्याड़ी आनंद सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगत कनवाल, पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, प्रधान विनोद कनवाल आदि ने मुख्यमंत्री से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते हुए सड़क का सुधारीकरण करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed