{"_id":"61d342fdbd0c8977302bb3e8","slug":"demand-for-job-in-medical-collage-almora-news-hld449826868","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाओं को मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाओं को मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का किया घेराव
विज्ञापन
अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के अधिकारियों को ज्ञापन देते धर्म निरपेक्ष मंच के सदस्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए धर्म निरपेक्ष मंच कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने अकुशल कार्मिकों के पदों पर स्थानीय युवा बेरोजगारों को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय आर्य को ज्ञापन सौंपा।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की मान्यता प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती में मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। कुछ लोगों ने राजनीतिक दबाव बनाकर अपने चहेतों को नौकरी दिलाई है। आउटसोर्सिंग कंपनियां भी भर्ती में मनमानी कर रही है।
कहा कि अकुशल कर्मियों के खाली पदों पर स्थानीय युवा बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जाए। संबंधित रिक्तियों का विज्ञापन स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापित किया जाए ताकी भर्तियों में पारदर्शिता बनी रहे। इस मौके पर मंच के संयोजक विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, वीरेंद्र कनवाल, समन्वयक राजन कनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद कनवाल, सुंदर लटवाल, नीरज कनवाल, गौरव मेहरा आदि थे।