फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand for improvement of health facilities continues in Chaukhutia Upazila Hospital

Almora News: चौखुटिया उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Demand for improvement of health facilities continues in Chaukhutia Upazila Hospital
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। उपजिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग के लिए शुरू हुआ ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन लगातार सातवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है। शुक्रवार को केवलानंद पांडेय तीसरे दिन और सुंदर सिंह नेगी ने आमरण अनशन शुरू किया। बचे सिंह और कुंवर सिंह धरने पर बैठे।आंदोलनकारियों का कहना है कि अस्पताल की अधोसंरचना, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, अतिआवश्यक मशीनों की अनुपलब्धता और 24×7 आपातकालीन सेवाओं की गैरमौजूदगी जैसी समस्याएं अभी भी जस की तस हैं।
विज्ञापन

आंदोलन के संयोजक का कहना कि जब तक स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए स्पष्ट कदम नहीं उठाए जाते आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर प्रतिदिन स्थानीय व्यापारी, शिक्षक, पूर्व सैनिक, महिलाएं, युवा और विभिन्न गांवों के प्रतिनिधि पहुंचकर आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि वे विशेष रूप से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, तकनीशियन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें, नर्सिंग स्टाफ और 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं की बहाली की मांग कर रहे हैं। अगर सरकार जल्द कदम नहीं उठाती तो आंदोलन का स्वरूप और व्यापक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed