फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Demand For Books in SSJ University

एसएसजे की अव्यवस्थाएं दूर करने के लिए उछास ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Demand For Books in SSJ University
अल्मोड़ा में कुलपति को ज्ञापन सौपते उछास नेता - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में पठन पाठन सुचारु करने और पुस्तकों की कमी दूर करने की मांग के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड छात्र संगठन (उछासं) ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का नाम देकर सरकार ने विश्वविद्यालय घोषित किया है, लेकिन पिछले तीन वर्षों से यह विश्वविद्यालय और इसका मुख्य परिसर न व्यवस्थित हो पाया है, न ही यहां अध्ययन-अध्यापन का उचित वातावरण तैयार हो पाया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में अधिकतर छात्र-छात्राएं निम्न, मध्यम वर्ग से आते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों से यहां आने वाले विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय में पुस्तकों की भारी कमी है। अधिकतर छात्रों को जरूरत के अनुसार किताबें नहीं मिल पातीं। इस कारण बड़ी संख्या में छात्र कुंजी के सहारे परीक्षाएं देने को विवश हैं। इससे विश्वविद्यालय का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। पछासं ने कहा कि तमाम छात्र छात्राओं को जरूरत के अनुसार किताबें उपलब्ध कराने और विश्वविद्यालय में अध्ययन, अध्यापन का वातावरण तैयार करने के लिए तत्काल प्रयास किए जाएं। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर विद्यार्थियों के विकास के लिए अन्य गतिविधियां, सेमिनार, समाज की ज्वलंत समस्याएं सुलझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उसमें छात्रों की भागीदारी कराए। मांगों को पूरा न करने पर उछासं आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में उछासं नेता दीक्षा सुयाल, भारती पांडेय, दीपांशु पांडेय, आरती रावत, बलवंत नगरकोटी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed