फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Delhi will be the team of Almora

दिल्ली जाएगी अल्मोड़ा की टीम

Sun, 09 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया/अल्मोड़ा। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया/अल्मोड़ा।  Updated Sun, 09 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi will be the team of Almora
दिल्ली जाएगी अल्मोड़ा की टीम - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया/अल्मोड़ा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में अल्मोड़ा जिले की टीम का दबदबा रहा। नृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी चौखुटिया ने छोलिया नृत्य प्रस्तुत कर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


नाटक में एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा ने नंदाराज जात यात्रा का शानदार मंचन कर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पाया। दृश्य कला में आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा द्वारा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत में हवालबाग ब्लॉक की टीम संयुक्त रूप से तृतीय रही। 
विज्ञापन


जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार राठौर ने बताया कि नृत्य में प्रथम स्थान पाने वाली टीम 17 नवंबर से होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रों की उपलब्धि पर सीईओ एके सिंह, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, खंड शिक्षाधिकारी एचआर राजन, एसएस बिष्ट, बीएल भारती, हिमांशु नौगाई, प्रधानाचार्य सीमा जोशी, सावित्री टम्टा, दिनेश रावत, पीएस जंगपांगी, राजेश बिष्ट, राजेश वर्मा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोकनृत्य में जीआईसी चौखुटिया की संगीत टोली प्रथम रही। यह टीम 16 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम में संगीत शिक्षक टीम प्रभारी नृपेंद्र कुमार जोशी समेत विजय कुमार, तारा गिरी, संदीप कुमार, प्रदीप चंद्र, मुकेश कुमार, हेमंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, संजय अटवाल, राहुल आदि शामिल हैं।


टीम के नृत्य निर्देशन में डॉ. मदन चौधरी, प्रोजेक्ट में भारतेंदु जोशी का विशेष योगदान रहा। इस कॉलेज की संगीत टोली ने पिछली बार भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इससे पहले उनकी टीम राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में आठ बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed