{"_id":"61bcdaef5bc651219c0da71c","slug":"delhi-deputy-cm-sisodiya-in-almora-almora-news-hld4479587108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने वोट की ताकत से अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदलें: सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने वोट की ताकत से अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदलें: सिसोदिया
विज्ञापन
छात्राओं को पुरस्कृत करते मनीष सिसोदिया।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर चोट करते हुए कहा कि आम जनता वोट की ताकत से अपनी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बदल सकती है। आम आदमी को ऐसा करना भी चाहिए। वह शुक्रवार को अल्मोड़ा के एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में तीन सीएम बदले लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में बदलाव नहीं ला सकी। अगर लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था देती तो सीएम नहीं बदलना पड़ते। उन्होंने दावा किया कि आप की सरकार ने पांच साल के भीतर जो दिल्ली में कर दिया वह भाजपा और कांग्रेस की सरकार पिछले 70 सालों में नहीं कर सकी। दिल्ली में काम की राजनीति करने के बाद ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में भी चार गारंटी कार्ड की घोषणा की। यही गारंटी दिल्ली में पूरी की गई हैं और आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी इन्हें पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में उपेक्षा के कारण सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं वहीं दिल्ली में सरकारी स्कूूलों की दशा इतनी बेहतर कर दी गई है कि लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को 325 करोड़ का बजट देती है जबकि प्रदेश सरकार को 25 हजार करोड़ का बजट दिया जाता है इसके बाद भी सरकार कर्ज में क्यों है यह जनता को सोचना होगा। उनका कहना था पांच साल पहले दिल्ली की सरकार घाटे में थी आज फायदे में है।
विज्ञापन
उन्होंने जनता से अपील की वह एक बार आप को उत्तराखंड में सरकार बनाने का मौका दें। दिल्ली की तरह उनके एक- एक पैसे को उनके विकास में लगाया जाएगा। कार्यक्रम में अल्मोड़ा प्रभारी अमित जोशी, बागेश्वर प्रभारी बसंत कुमार, जोन प्रभारी शेखर चंद, अखिलेश टम्टा, दिनेश कुुमार, सुधीर कुमार, आनंद बिष्ट, जगमोहन फर्त्याल,ममता कपूर, मीरा जीना, मीना भंडारी, राधा आर्या, नीलम डांगी, हरीश आर्या, प्रकाश भट्ट, तारा दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।
सिर्फ घोषणाएं कर रहे सीएम, विकास नहीं
अल्मोड़ा। भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए सिसोदिया ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं लेकिन विकास नहीं दिख रहा है। धामी ने पिछले डेढ़ माह में 1100 घोषणाएं कीं और आदेश 100 के दिए हैं, उनमें से भी कोई पूरा नहीं हुआ। आप के रूप में जनता को विकल्प मिल गया है और जतना इस विकल्प को अपनाने के लिए तैयार भी है।
छात्राओं को दी हस्ताक्षरित ट्रॉफी
अल्मोड़ा। मनीष सिसोदिया के स्वागत में एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किया। आप ने छात्राओं को ट्रॉफी दी जिसमें मनीष सिसोदिया के हस्ताक्षर थे। स्कूल के शिक्षकों ने इसके लिए मनीष सिसोदिया का आभार जताया।
छोलिया से हुआ सिसोदिया का स्वागत
अल्मोड़ा। कार्यक्रम स्थल पर मनीष सिसोदिया का स्वागत कुमाऊंनी छोलिया नृत्य से किया गया। कई लोगों ने कविता के माध्यम से प्रदेश में विकास की दुर्दशा को भी व्यक्त किया। सोमेश्वर, अल्मोड़ा, द्वाराहाट, रानीखेत आदि विधानसभाओं के प्रभारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
--------