फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dehradun regular bus service stops

देहरादून नियमित बस सेवा बंद होने से भड़के लोग

Fri, 20 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 20 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजधानी को जोड़ने वाली परिवहन निगम की  एकमात्र देहरादून बस सेवा बंद हो जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पर्वतीय रूटों से लगातार बस सेवाएं बंद हो रही हैं। पूर्व में कई महत्वपूर्ण सेवाएं बंद हो चुकी हैं, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। यदि शीघ्र सेवा बहाल नहीं की गई तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन


द्वाराहाट में कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, पॉलीटेक्निक कालेज सहित तमाम बड़े शिक्षण संस्थान हैं। यहां कई प्रदेशों के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन नियमित बस सेवाएं बंद हो जाने से बच्चों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। मजबूरन छोटे वाहनों में उन्हें भारी भरकम किराया खर्चना पड़ रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सेवाएं बंद होने से भारी परेशानी है।
विज्ञापन


गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन, पूर्व सैनिक संगठन सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने निगम के निदेशक को ज्ञापन भेजकर अतिशीघ्र सेवाएं संचालित करने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, गवर्नमैंट पैंशनर आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष एचआर आर्य, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष नंदा बल्लभ मठपाल, हीरा सिंह, खुशाल सिंह, भुवन तिवारी, सुधीर शाह, मोहन जोशी, कमल किशोर, दौलत राम, नरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed