फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Degree College vacancies be filled in Someshwar

सोमेश्वर डिग्री कॉलेज में भरे जाएं खाली पद

Wed, 07 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 07 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Degree College vacancies be filled in Someshwar
सोमेश्वर डिग्री कॉलेज में भरे जाएं खाली पद - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। प्राचार्य की नियुक्ति, एमए और बीए में नए विषय खोलने समेत लंबित मांगें पूरी न होने पर राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। शिक्षा निदेशक द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासन के पूरा न होने पर छात्रसंघ ने 10 सितंबर से धरना शुरू करने का एलान किया है। छात्रसंघ ने इस बारे में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति नहीं की जा रही है। बीए में राजनीति विज्ञान, संस्कृत, एमए में अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, बीएससी में प्राध्यापकों की तैनाती, प्रयोगशाला का निर्माण, एमए में सीटें बढ़ाने और एमए में 40 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


छात्रसंघ ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक सेे वार्ता के बाद 28 जुलाई को आंदोलन समाप्त किया गया था, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुई हैं। 10 सितंबर से आंदोलन पुन: शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज नयाल, उपाध्यक्ष राकेश बिष्ट, छात्रा उपाध्यक्ष तारा, सचिव नीरज कुमार, नेहा भंडारी, नरेंद्र नेगी, शंकर आर्या, नरेंद्र नयाल, पंकज राणा, नारायण बोरा, वंदना बिष्ट, कविता भाकुनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed