फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deforestation Caused low water level of Kosi

Almora News: जंगलों के अवैज्ञानिक और अनियंत्रित दोहन से कोसी का जल हो रहा कम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Deforestation Caused low water level of Kosi
सोमेश्वर में कोसी पुनर्जीवन अभियान में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। शहीद कैप्टन बहादुर सिंह कैड़ा अटल उत्कृष्ट राइंका सलौंज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोद में हुई बैठक में कोसी नदी पुनर्जीवन अभियान को जन अभियान बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जंगलों के अनियंत्रित और अवैज्ञानिक दोहन से कोसी का जलस्तर घट रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उप केंद्र सूरी ताड़ीखेत के फार्मेसिस्ट गजेंद्र पाठक ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि कोसी को जल आपूर्ति करने वाले गाड़ और गधेरों को रिचार्ज करने की जरूरत है। ग्रामीणों की जंगलों पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक कृषि उपकरणों वीएल स्याही हल के प्रयोग पर जोर दिया गया। उन्होंने वनाग्नि को जल स्रोतों और जैव विविधता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका कमला पांडेय, सुनील कुमार चौधरी, कविता नेगी, पूजा देवी ने भी विचार रखे। दोनों स्थानों पर हुई बैठकों में वन दरोगा गोपाल राम आर्या, वन बीट अधिकारी किशोर चंद्र, खुशाल गिरी, नसरीन, मनोज पांडे, सुमन आर्या, नरेंद्र सिंह बोरा, कुंवर पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed