फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deepak Shirke in Jageshwar Dham

Almora News: तिरंगा फिल्म में प्रलयनाथ गैंडा स्वामी बने अभिनेता दीपक शिर्के पहुंचे जागेश्वर

Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 11 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deepak Shirke in Jageshwar Dham
जागेश्वर धाम में पुजारी और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ मौजूद फिल्म अभिनेता दीपक शिर्क
अल्मोड़ा। सुपरहिट फिल्म तिरंगा में विलेन के रूप में प्रलयनाथ गैंडा स्वामी का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता दीपक शिर्के ने रविवार को जागेश्वर धाम पहुंचकर विधिविधान से पूजा, अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अपने पसंदीदा अभिनेता को अपने बीच पाकर लोग खुशी से झूम उठे। उनमें अभिनेता के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची रही।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट के नेतृत्व में पुजारियों ने अभिनेता दीपक और उनकी पत्नी गार्गी शिर्के का भव्य स्वागत किया। मंदिर के प्रवेश द्वार पर स्वस्ति वाचन के साथ उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर, पुष्टि देवी, महामृत्युंजय, केदारनाथ आदि मंदिरों में विधिवत पूजा की। उपाध्यक्ष सहित प्रबंधक ज्योत्स्ना पंत ने मंदिर समिति कार्यालय में फिल्म अभिनेता और उनकी पत्नी को स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें इस धाम की महत्ता बताई। इस दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। अभिनेता दीपक लोगों के साथ तसल्ली से सेल्फी खिंचवाते नजर आए। इस मौके पर दन्या के थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, आचार्य गिरीश भट्ट, पंडित तारा दत्त भट्ट, कमल सनवाल, भगवान भट्ट, नाथू भट्ट, आनंद
विज्ञापन



दिव्य धाम में अद्भुत अध्यात्म की अनुभूति : दीपक

अल्मोड़ा। फिल्म अभिनेता दीपक शिर्के जागेश्वर धाम और उसके आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम अलौकिक आस्था का केंद्र है। इस दिव्य धाम में अद्भुत अध्यात्म की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी नियमित रूप से जागेश्वर धाम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed