फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Deen Dayal wiped away from the philosophy of poverty

दीनदयाल के दर्शन से मिटेगी गरीबी

Tue, 26 May 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Tue, 26 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Deen Dayal wiped away from the philosophy of poverty

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. हरीश ने अमीर और गरीब के बीच बढ़ रही खाई पर चिंंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस खाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन से ही मिटाया जा सकता है। डा. हरीश यहां आरएसएस संपर्क विभाग के संयोजन में हुई ‘एकात्म मानव दर्शन’ गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया में 10 फीसदी अमीर लोग 70 फीसदी संसाधनों का उपभोग कर रहे हैं। वहीं 90 फीसदी लोग 30 फीसदी संसाधनों का उपयोग करते हैं। अमीर और गरीब के बीच की खाई निरंतर बढ़ रही है। इस खाई को दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन से ही मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन


ऐसे में दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को जीवन में उतारने की जरूरत है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग रहने की जरूरत बताते हुए कहा कि पृथ्वी के तापमान में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए प्रो. विजय पांडे ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकमात्म मानव दर्शन को समाज के हर वर्ग के लोगों को आत्मसात करना चाहिए। संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख अनिल कांडपाल ने किया।


विभाग संघ चालक भीम सिंह स्यूनरी, विभाग कारवां हेमंत जोशी, जिला संपर्क प्रमुख मोहन सिंह रावल, विभाग प्रचारक भगवान, जिला कार्यवाह प्रमोद बिष्ट, जगदीश नेगी, नगर कार्यवाह भैरव सिंह कार्की, मनीष जोशी, नगर प्रचारक सुनील चंदोला, युवराज, पूरन नगरकोटी, रितिक साह, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed