फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Declared promotional material of political parties engaged in the city

शहर में लगी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाई

Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 11 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Declared promotional material of political parties engaged in the city
अल्मोड़ा नगर में लगी राजनैतिक दलों की प्रचार सामग्री हटवाती एसडीएम सीमा विश्वकर्मा। - फोटो : AMAR UJALA
 लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सोमवार को प्रशासन और पालिका परिषद ने शहर में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाई गई प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर हटाए।
विज्ञापन



शहर में पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा प्रचार सामग्री और बधाई संदेश संबंधित पोस्टर, पंफलेट समेत विभिन्न सामग्री जगह-जगह चस्पा की गई है। मालरोड, धारानौला मार्ग, एलआर साह मार्ग समेत अन्य स्थानों पर प्रचार सामग्री चस्पा की गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद सोमवार सुबह से ही पालिका और तहसील कर्मियों ने बैनर, पोस्टर,अन्य प्रचार सामग्री हटाई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा,  पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक समेत पालिका और तहसील कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed