{"_id":"696bd29aac8ccb77100c933a","slug":"decision-to-celebrate-uniform-civil-code-day-almora-news-c-232-1-shld1002-138815-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: समान नागरिक संहिता दिवस मनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: समान नागरिक संहिता दिवस मनाने का निर्णय
Sat, 17 Jan 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समान नागरिक संहिता दिवस के आयोजन को लेकर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
27 जनवरी को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि कार्यक्रम को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए शिक्षा, सूचना, संस्कृति, युवा कल्याण सहित सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें निबंध, वाद-विवाद, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहां एसएसजे परिसर विधि संकाय के प्रोफेसर एके नवीन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।