फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Debris from broken homes

आपदा प्रभावितों की सुध नहीं ले रहा प्रशासन

Sun, 26 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 26 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Debris from broken homes
मलबे से टूटा मकान - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से भैंसियाछाना ब्लॉक के तल्ला सेराघाट क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है लेकिन प्रशासन अतिवृष्टि प्रभावितों की सुध नहीं ले रहा है। अतिवृष्टि में मकान क्षतिग्रस्त होने से तीन परिवार बेघर हुए हैं जबकि पांच मकान खतरे की जद में हैं। खेतों में मलबा भरने से सब्जियां, फसल बर्बाद हो गई हैं। आपदा प्रभावित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। 

विज्ञापन


बारिश से तल्ला सेराघाट क्षेत्र में मकान, खेतों को काफी नुकसान पहुंचा है। अतिवृष्टि से आठ परिवार प्रभावित हैं। बहादुर राम, रामलाल, राजन राम के मकान क्षतिग्रस्त होने से वह बेघर हो गए हैं। इनमें से एक परिवार प्राइमरी स्कूल तल्ला सेराघाट, दो परिवार गंगोलीहाट क्षेत्र के शेरागढ़ में किराए पर रह रहे हैं। पांच मकानों को खतरा है।
विज्ञापन


अतिवृष्टि से खेतों में मलबा भरने से फसल, सब्जी बर्बाद हो गई है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भैंसियाछाना के दूरस्थ क्षेत्र हरड़ा, तरुला, आपदा क्षेत्र तल्ला सेराघाट क्षेत्र का भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने आपदा के नाम पर प्रभावित परिवारों को कुछ मुआवजा देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के रहने का इंतजाम करने की मांग की है। भ्रमण में उनके साथ पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख लक्ष्मण रावत, पूरन रावत, आनंद अंडोला, हरीश नेगी, बसंत मेहता, मोती सिंह बिष्ट, बहादुर राम, हयात नेगी, पूरन नेगी, भगवान नेगी, राम लाल, राजन राम, इंद्रा देवी, मनीषा, पूजा, नीतू, दीवान राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed