{"_id":"572e34d24f1c1b083f5cdcff","slug":"death-of-youngman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 08 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सिरकोट गांव के रहने वाले 30 साल के खीम सिंह की दो दिन बाद शादी होने वाली थी। शादी की तैयारियों जोरशोर से चल रही थीं, लेकिन नियति ने कुछ और ही तय किया था। शादी का सामान की खरीददारी से लौटने के दौरान शुक्रवार देर रात धौलादेवी के निकट बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद दूल्हा और दुल्हन के घरों में मातम छा गया।
विज्ञापन
भनोली तहसील में ध्याड़ी कस्बे के निकट सिरगांव निवासी खीम सिंह (30) पुत्र शिव राज सिंह मेहता निवासी नया सिरकोट की दो दिन बाद शादी होनी थी। वह अपने जीजा बचे सिंह के साथ शुक्रवार को सामान की खरीददारी के लिए अल्मोड़ा आया था। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा से लौटते समय धौलादेवी के निकट देर रात उसकी बाइक रपट कर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो जीप से भिड़ गई।
विज्ञापन
बाइक में पीछे बैठे खीम के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। बोलेरो चालक उसे उपचार के अपने वाहन में बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही खीम सिंह ने दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई। जबकि बाइक चला रहे बचे सिंह को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में में अब तक किसी ने रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन
शनिवार शाम को रामेश्वर स्थित श्मशानघाट में खीम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इधर युवक की मौत का समाचार मिलने पर गांव में मातम छा गया है। वहीं दुल्हन के घर भी बारात की तैयारियां धरी रह गई हैं। इधर क्षेत्र के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, प्रमुख पीतांबर पांडे, जिला पंचायत सदस्य निर्मला भैसोड़ा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश जोशी आदि ने खीम सिंह की असमय मौत पर गहरा शोक जताया है।