फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Old Villager

Almora News: चार दिन से बंद घर में मिला दिव्यांग बुजुर्ग का शव

Thu, 13 Jul 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Death of Old Villager
अल्मोड़ा। चार दिनों से बंद पड़े घर में दिव्यांग बुजुर्ग मृत हालत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया बीमारी बुजुर्ग की मौत का कारण है।
विज्ञापन

मूल रूप से लमगड़ा हाल निवासी ढूंगाधारा 70 वर्षीय शेर राम दिव्यांग थे। पास में ही उनका पुत्र और बहु भी दूसरे भवन में रहते हैं। कुछ दिन से पुत्र बाहर था। जानकारी के मुताबिक इसी बीच बुजुर्ग का बाहर दिखना भी बंद हो गया था। मंगलवार की देर शाम आसपास के लोगों को बुजुर्ग के घर से दुर्गंध आई और उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

दूसरे दिन बुधवार सुबह लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही बुजुर्ग के परिजन भी पहुंचे। कमरा खोला तो शेर राम बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। बताया गया कि वह खुद ही अपने लिए भोजन बनाते थे। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बुजुर्ग बीमार थे। बीमारी से ही मौत की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed