{"_id":"5e500cc48ebc3ef3cf45c864","slug":"death-of-oci-ranikhet-news-hld374553481","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड निवासी ओसीआई की हृदयगति रुकने से हुई मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड निवासी ओसीआई की हृदयगति रुकने से हुई मृत्यु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंग्लैंड से यहां हवालबाग ब्लॉक के देवलीखान पहुंचे ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) डॉ. सुबीर सेन (64) की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई। यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ओसीआई डॉ. सेन कई वर्षों से परिवार के साथ इंग्लैंड में रहते थे। वह वहां डॉक्टर थे। डॉ. सेन ने देवलीखान में घर बनाया है। वह कई वर्षों से इंग्लैंड में रहते थे। अक्सर यहां देवलीखान भी परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आते थे। आजकल भी वह अपनी पत्नी रंजा सेन के साथ आए थे। उनके छोटे भाई सोमनाथ सेन भी छुट्टियों में घर आए हैं।
बृहस्पतिवार रात डॉ. सुबीर सेन के सीने में दर्द हुआ तो परिजनों ने उन्हें सेना अस्पताल पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकीय अस्पताल के डॉ. संजीव गोस्वामी ने बताया कि डॉ. सेन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।