{"_id":"6320ca3a3a3fbf4daa4efbe8","slug":"death-of-miner-in-almora-almora-news-hld4756082120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे शिक्षक की बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, नौ साल के बेटे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे शिक्षक की बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, नौ साल के बेटे की गई जान
Wed, 14 Sep 2022 04:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:28 PM IST
सार
बेटे निर्मल और बेटी गुंजन को बाइक पर बैठाकर शिक्षक आनंद स्कूल जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे ने उनके बेटे की जान ले ली। जबकि बेटी बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने शिक्षक के बेटे निर्मल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद बेस अस्पताल के बाहर खड़े निजी स्कूल शिक्षक के परिजन
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे एक निजी स्कूल के शिक्षक की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे शिक्षक के नौ साल के बेटे की मौत हो गई जबकि शिक्षक और उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने डंपर समेत उसके चालक को हिरासत में ले लिया। अल्मोड़ा के पांडेखोला निवासी आनंद सिंह गौनी क्षेत्र के ही निजी स्कूल में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
लोधिया में उनका स्कूल भी संचालित होता है, जिसका संचालन उनकी पत्नी भावना सिंह गौनी करतीं हैं। उनका नौ साल का बेटा निर्मल अपनी मां के स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था और उनकी बेटी गुंजन पिता के स्कूल में पढ़ती है। आनंद मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बेटे निर्मल और बेटी गुंजन को बाइक पर बैठाकर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन
उसी दौरान पांडे खोला स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से उस पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्कूल की बाथरूम की छत से गिरने से बड़ा हादसा, तीसरी में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, दो बच्चे घायल
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आनंद सिंह और उनकी बेटी गुंजन को छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची अल्मोड़ा थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया है।