फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of leopard caught last week, burnt dead after PM

पिछले सप्ताह पकड़े गए तेंदुए की मौत, पीएम के बाद शव जलाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of leopard caught last week, burnt dead after PM
अल्मोड़ा। जागेश्वर वन क्षेत्र के चौमू में पिछले दिनों पकड़े गए एक तेंदुए की अल्मोड़ा मृग विहार के रेस्क्यू सेंटर में मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद विभाग ने तेंदुए के शव को जला दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग ने पिछले सप्ताह चौमू के जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया था। वन विभाग ने तेंदुए को मृग विहार स्थित रेस्क्यू सेंटर में रखा था। मंगलवार की देर शाम तेंदुए की अचानक मौत हो गई। बुधवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे जला दिया। हालांकि मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया था। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। इधर मृग विहार के रेंजर राजेंद्र जोशी ने बताया कि नौ साल का यह तेंदुआ नर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed