फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death of Child in Almora Hospital

Almora News: बेस अस्पताल में दो माह के मासूम की मौत

Tue, 20 Jun 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of Child in Almora Hospital
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल में दो माह के मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया लेकिन अस्पताल प्रबंधन के समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। चिकित्सकों ने निमोनिया और सिर में चोट लगने से ब्रेन हेमरेज को घटना का कारण बताया है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक लमगड़ा ब्लॉक के कांडी गांव निवासी गोपाल राम के दो माह के बेटे कार्तिक की तबियत सोमवार को खराब हो गई। बच्चे की गंभीर हालत देखकर परिजन देर रात उसे बेस अस्पताल लाए। उपचार के दौरान ही तड़के उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी जताई। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें समझाया तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चा निमोनिया से पीड़ित था। उसके सिर में भी चोट लगी थी। इन दोनों कारणों से उसका ब्रेन हेमरेज हुआ जो उसकी मौत का कारण है।
विज्ञापन



लमगड़ा क्षेत्र के एक बच्चे को सोमवार रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीटी स्कैन रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज मौत का कारण निकला। बच्चे के सिर में चोट थी लेकिन परिजनों ने ये जानकारी नहीं दी। - डॉ. अशोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, बेस अस्पताल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed