{"_id":"667bcbdc1db507c44107be00","slug":"death-of-a-devotee-who-came-to-jageshwar-dham-almora-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जागेश्वर धाम आए श्रद्धालु की मौत, दर्शन के लिए मेरठ से पत्नी के साथ आया था अल्मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जागेश्वर धाम आए श्रद्धालु की मौत, दर्शन के लिए मेरठ से पत्नी के साथ आया था अल्मोड़ा
Wed, 26 Jun 2024 01:46 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:46 PM IST
सार
जागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे मेरठ के एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य बिगड़ गया। टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Jageshwar Dham
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे मेरठ के एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य बिगड़ गया। टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मेरठ के 132 विजयनगर निवासी 72 वर्षीय सुलील कुमार अपनी पत्नी के साथ बीते 24 जून को जागेश्वर धाम पहुंचे। दोनों अपने चालक के साथ टीआरसी में रुके थे। बीते मंगलवार को उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। धाम में कोई स्वास्थ्य सुविधा ना होने से टीआरसी कर्मियों और अन्य श्रद्धालुओं ने उन्हें उनकी कार से जिला मुख्यालय भेजा, लेकिन बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये पढ़ें- दर्दनाक: आग में जिंदा जला युवक, एनएच-74 में आमने-सामने भिड़े दो डंपर...फिर लगी आग; ऐसे पाया गया काबू
विज्ञापन
टीआरसी के प्रभारी विनोद तिवारी ने कहा कि श्रद्धालु की मौत की जानकारी मिली है। उनकी पत्नी और चालक उनके शव को लेकर मेरठ रवाना हुए।