फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Death in Almora

डीएम दफ्तर के वरिष्ठ सहायक की उपचार के दौरान मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death in Almora
जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक और कैंप असिस्टेंट जसपाल सिंह बिष्ट। (फाइल फोटो) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक और कैंप असिस्टेंट जसपाल सिंह बिष्ट ( 38) का शुक्रवार सुबह हल्द्वानी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। जसपाल नौ जुलाई को अपने दोपहिया वाहन से गिर गए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी थी। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अस्पताल में ही उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके आकस्मिक निधन पर कलक्ट्रेट में शोकसभा हुई। इसमें डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एडीएम बीएल फिरमाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा सहित कलक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। वहीं उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, कर्मचारी फेडरेशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सीएस नैनवाल, जिला अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम सिंह रावत आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed