{"_id":"65cfa09120322bba0f0c1f2c","slug":"dead-body-of-a-young-man-missing-for-a-month-found-in-a-ditch-almora-news-c-232-1-alm1001-108418-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एक माह से लापता युवक का शव गधेरे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एक माह से लापता युवक का शव गधेरे में मिला
Fri, 16 Feb 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। एक महीने पहले लापता युवक का क्षत-विक्षत शव गधेरे में मिला। पुलिस इसे पहाड़ी से गिरकर मौत मान रही है। क्षेत्र के लिंगुड़ता, पतलचौरा निवासी 28 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र धन राम 15 जनवरी को उत्तरायणी मेले में शामिल होने शेराघाट गया था। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने तब उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर बकरी के साथ जंगल गए लिंगुड़ता निवासी हीरा सिंह ने ल्यूनिया गधेरे में शव पड़ा देखा। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और जूतों से उसकी पहचान की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने कहा कि पहाड़ी से गिरकर मौत हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि प्रकाश दिल्ली के एक होटल में काम करता था और पत्नी की डिलीवरी के लिए गांव आया था।
विज्ञापन