{"_id":"5c2275fdbdec2257282d3df2","slug":"dda-protested-against-clash-protesting-against-sloganeering","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए के विरोध में संघर्ष समिति ने दिया धरना, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए के विरोध में संघर्ष समिति ने दिया धरना, नारेबाजी
Tue, 25 Dec 2018 11:55 PM IST
nazim nazim
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: nazim nazim
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरने पर बैठे संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण बनने के बाद जनता नए भवनों का निर्माण नहीं कर पा रही है। इससे भविष्य में पलायन बढ़ने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से जनता काफी परेशान है और आंदोलन को मुखर है। सरकार जनता को हो रही परेशानी को नजरअंदाज कर रही है। समिति लंबे समय से आंदोलन कर रही है लेकिन अब तक प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया है। प्राधिकरण के नियमों के चलते नए भवन बनाने वाले भवन निर्माण कर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि सरकार ने यदि प्राधिकरण को जल्द खत्म नहीं किया तो आगामी चुनावों में जनता उसे सबक सिखाएगी।
धरने में पालिकाध्यक्ष और समिति संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला, हाजी नूर अकरम खान, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, धीरेंद्र गैलाकोटी, लीला खोलिया, लक्ष्मण ऐठानी, ललित मोहन पंत, प्रमोद कुमार, प्रकाश जोशी, नारायण बिष्ट, चंद्रमणि भट्ट, आनंदी वर्मा, तारा जोशी, राजू गिरी, अख्तर हुसैन आदि बैठे। पूर्व विधायक मनोज तिवारी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, राधा बिष्ट, सभासद हेम तिवारी ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर धरने को समर्थन दिया।