फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   daughter went to Cambridge University

सोमेश्वर की बेटी का कैंब्रिज विश्वविद्यालय में जलवा

Tue, 23 May 2017 10:33 PM IST
almora
almora Updated Tue, 23 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
 daughter went to Cambridge University
दर्शना। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

सोमेश्वर के खैराकोट गांव की बेटी दर्शना जोशी कैंब्रिज विश्वविद्यालय (इंग्लैंड) में ग्रेजुएट यूनियन की अध्यक्ष बन गई हैं। कैंब्रिज विवि से पीएचडी कर रहीं दर्शना ग्रेजुएट यूनियन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने वाली पहली भारतीय छात्रा हैं। 
 दिल्ली में नगर निगम में इलेक्ट्रीशियन हरीश चंद्र जोशी की 28 वर्षीय पुत्री दर्शना की प्राथमिक शिक्षा मनान में ही हुई थी उसके बाद आगे की शिक्षा उन्होंने दिल्ली से की। दिल्ली विवि से बीएससी और जवाहर लाल नेहरू उन्नति ज्ञान अनुसंधान जैंकुर बंगलूरू से एमएससी करने के बाद दर्शना ने कैंब्रिज विवि में पीएचडी के लिए आवेदन किया था। चयन होने के बाद वह कैंब्रिज विवि चली गईं।
विज्ञापन


बीते 19 मई को विवि में हुए ग्रेजुएट यूनियन चुनाव में उन्होंने भाग लिया, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी डिक्लेन मैलोनी थे। दर्शना को चुनाव में 65 प्रतिशत वोट मिले और वह निर्वाचित घोषित हुईं। जुलाई में शपथ लेने के बाद वह नए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी। दर्शना के पिता हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि वह लोग मूलत: खैराकोट गांव के हैं और कुछ साल पूर्व बच्चों समेत दिल्ली चले गए थे। दर्शना के परिवार में उनकी मां जानकी देवी के अलावा छोटा भाई भुवन जोशी और बड़ी बहन हेमा की कुछ साल पहले शादी हो चुकी है। पुत्री की जीत के बाद उत्साहित हरीश चंद्र ने बताया कि बेटी की उपलब्धि पर उनका परिवार काफी खुश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed