फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Damaged walls swinging in the air increase the risk of accidents

Almora News: हवा में झूल रही क्षतिग्रस्त दीवार से हादसों को बढ़ा खतरा

Tue, 05 May 2026 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 05 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Damaged walls swinging in the air increase the risk of accidents
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के कुर्मांचल और न्यू बॉयज छात्रावास को जोड़ने वाले पैदल रास्ते की सुरक्षा दीवार बीती रात तेज बारिश से ढह गई। दीवार के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त होने से शेष दीवार हवा में झूल रही है। ऐसे में दोनों छात्रावासों में रह रहे 150 से अधिक छात्र खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। क्षतिग्रस्त दीवार का झुकाव लगातार रास्ते की ओर बढ़ रहा है इसके गिरने से कभी भी बढ़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के साथ ही सरकार की आली, गर, भनार, बाड़ी के ग्रामीण इस रास्ते का प्रयोग करते हैं। क्षेत्र के लोग पहले से ही क्षतिग्रस्त इस दीवार को कई बार ठीक करने की मांग उठा चुके हैं। बावजूद इसके दीवार को ठीक करने के प्रयास नहीं हुए और अब दीवार गिर गई। अनदेखी के चलते अब ग्रामीणों और छात्रों में आक्रोश बढ़ने लगा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed