फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Dakshata Gort Belt

दक्षता ने पर्पल बेल्ट प्राप्त कर प्रथम रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dakshata Gort Belt
अल्मोड़ा नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट एकेडमी के विजेता खिलाड़ी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के 12 छात्र-छात्राओं ने बेल्ट टेस्ट पास कर लिया है। दक्षता राजपूत पर्पल बेल्ट के साथ प्रथम, निहारिका ने येलो बेल्ट के साथ द्वितीय, अक्षित कुमार ने येलो बेल्ट प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के उपसचिव और खेल विभाग कराटे कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि नेशनल कराटे और मार्शल आर्ट एकेडमी अल्मोड़ा के 12 छात्र और छात्राओं ने येलो बेल्ट, ग्रीन बेल्ट, ब्लू बेल्ट और पर्पल बेल्ट टेस्ट पास किया है। उन्होंने बताया कि भव्या तिवारी, रिद्धि पांडे, अन्नीया खन्नी, ध्रुव, दिव्यांशु बिष्ट, निहारिका, अक्षित कुमार ने येलो बेल्ट टेस्ट पास किया है। गरिमा पांडे, अपूर्वा पुरोहित, गौरव जीना, सोनी भट्ट ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। बच्चों की उपलब्धि पर नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के एशियन कोच सतीश जोशी, उत्तराखंड प्रदेश महासचिव और एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, डीएम वंदना सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed