{"_id":"5fd4a77f8ebc3e3d5028bdfa","slug":"daily-and-contract-workers-raised-demand-for-permanent-appointment-almora-news-hld407048438","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक और संविदा कर्मियों ने स्थाई नियुक्ति की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक और संविदा कर्मियों ने स्थाई नियुक्ति की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में तैनात संविदा और दैनिक कर्मचारियों ने उन्हें नियमित करने की मांग की है। कर्मचारियों ने लंबे समय बाद भी बीमा समेत विभिन्न सुविधाएं नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने पीएमएस डॉ. आरसी पंत के माध्यम से स्वास्थ्य निदेशक को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में दैनिक और संविदा कर्मचारियों ने कहा है कि पिछले 10-12 सालों से अधिक समय से वह लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है और न ही किसी प्रकार का बीमा या भविष्य निधि की सुविधाहै। वर्षों से कार्य करने के बाद भी वेतन बढ़ोतरी तक नहीं हुई।
भविष्य में उन्हें कभी भी हटाए जाने का भय बना रहता है। कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल के रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रोहित पारछे, कमला जोशी, मनोज कुमार, दीपक गुणवंत, बलवंत सिंह, दया शंकर, तुलसी मेर, रजत कुमार, रेखा, गेणश सिंह आदि रहे।