{"_id":"57c47c814f1c1b0b4b2cb79b","slug":"dahi-handi-in-majkhali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा आला की धुन पर मजखाली में फोड़ी दही मटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदा आला की धुन पर मजखाली में फोड़ी दही मटकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मजखाली में फोड़ी दही हांडी
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित डोल मेले का समापन दही मटकी फोड़ने के साथ हुआ। इससे पूर्व स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दोपहर बाद अलग अलग टोलियों में गोविंदाओं के बीच करीब 10 मीटर ऊंचाई पर लटकी दही हांडी को फोड़ने के लिए प्रतिस्पर्धा शुरू हुई।
विज्ञापन
इस दौरान गोविंदा आला रे की धुन पर गोविंदा जमकर थिरके। रानीखेत क्षेत्र में मजखाली में ही दही मटकी फोड़ने की परंपरा है। आयोजन समिति के संयोजक एनएस अधिकारी, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष ललित अधिकारी, सचिव जयपाल सिंह, सत्यप्रकाश, जफर खान, प्रमोद कुमार, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन अधिकारी आदि आयोजकों ने सहयोगियों का आभार जताया है। शीघ्र ही प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन